फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Closed with big fall sensex slips 1158 points nifty also down news in hindi

शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स में आई 1158 अंकों की बड़ी गिरावट, निफ्टी टूटकर 15800 पर पहुंचा

Thu, 12 May 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 12 May 2022 03:41 PM IST
सार

Stock Market Closed Today On Red Mark: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 1158 अंक या 2.14 फीसदी फिसलकर 52,930 के स्तर पर आ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 359 अंक श 2.22 फीसदी की गिरावट के साथ 15,808 के स्तर तक लुढ़क गया। 

विज्ञापन
Stock Market Closed with big fall sensex slips 1158 points nifty also down news in hindi
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई, जो बीते दिनों से कहीं ज्यादा बढ़ी है। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला 1158 अंक या 2.14 फीसदी फिसलकर 52,930 के स्तर पर आ गया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 359 अंक श 2.22 फीसदी की गिरावट के साथ 15,808 के स्तर तक लुढ़क गया। 

विज्ञापन


इससे पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई का सेंसेक्स 589 अंक या 1.09 फीसदी टूटकर 53,499 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 169 अंक या 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 16000 के नीचे 15,998 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। खुलने के तुरंत बाद ही दोनों सूचकांकों में गिरावट और तेज हो गई और शुरुआती एक घंटे में ही सेंसेक्स 1027 अंक तक फिसल गया था। 
विज्ञापन


बीते कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 276 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 54,088 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 73 अंक या 0.45 फीसदी फिसलकर 16,167 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed