फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock market closed today on Guru Nanak Jayanti; know when the holiday will be

The Bonus Market Update: गुरु नानक जयंती पर आज शेयर बाजार बंद; जानें अब कब रहेगी छुट्टी

Wed, 05 Nov 2025 10:10 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Wed, 05 Nov 2025 10:10 AM IST
सार

गुरु नानक जयंती के मौके पर आज भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक 5 नवंबर को बीएसई और एनएसई दोनों बंद रहेंगे। आइए विस्तार से जानें। 

विज्ञापन
Stock market closed today on Guru Nanak Jayanti; know when the holiday will be
शेयर बाजार - फोटो : AI

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार आज गुरु नानक जयंती के अवसर पर बंद रहेंगे। शेयर मार्केट हॉलिडे लिस्ट के अनुसार आज 5 नवंबर के दिन बीएसई और एनएसई में किसी भी तरह का कारोबार नहीं होगा। यह छुट्टी साल 2025 की दूसरी आखिरी छुट्टी है। वहीं 6 नवंबर यानी गुरुवार को शेयर बाजार सामान्य रूप से खुला रहेगा। एक्सचेंजों के जारी हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार यह नवंबर महीने का इकलौता मार्केट हॉलिडे है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mehli Mistry: 'कोई भी व्यक्ति संस्थान से बड़ा नहीं...', मेहली मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट से अलग होने का किया एलान

विज्ञापन

अब कब रहेगा बाजार बंद?

शेयर मार्केट हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक हर शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। इन दोनों दिनों में किसी भी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं की जाती। इसके अलावा, आने वाले समय में 25 दिसंबर को भी शेयर बाजार बंद रहेगा। इस दिन पूरे देश में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है, इसलिए उस दिन शेयर बाजार में लेनदेन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार 

वहीं भारतीय बाजार 4 नवंबर को लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 519.24 अंक गिरकर 83,459.15 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 165.70 अंक गिरकर 25,597.65 अंक पर आ गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed