फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock market closed on red mark sensex slips nifty down share bazar latest update here

Stock Market Closed: लगातार तीसरे दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 568 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Tue, 07 Jun 2022 03:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 07 Jun 2022 03:40 PM IST
सार

Stock Market Closed With Fall Today: मंगलवार को लाल निशान पर खुलने के कारोबार के अंत में शेयर बाजार के दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 568 अंक टूटकर 55,107 के स्तर पर, एनएसई का निफ्टी 153 अंक फिसलकर 16,416 के स्तर पर बंद हुआ।  
 

विज्ञापन
Stock market closed on red mark sensex slips nifty down share bazar latest update here
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिन भर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। गौरतलब है कि शेयर बाजार में ये लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 568 अंक टूटकर 55,107 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 153 अंक फिसलकर 16,416 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को सुबह सेंसेक्स सूचकांक 570 अंक फिसलकर, जबकि निफ्टी सूचकांक 16,500 के नीचे खुला था। वहीं इससे पहले बीते कारोबारी सत्र सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद अंत में शेयर बाजार के दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स जहां 94 अंक फिसलकर 55,675 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी मामूली 15 अंक टूटकर 16,569 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed