{"_id":"6295e97a7fe1c860a93e72b5","slug":"stock-market-closed-on-red-mark-sensex-slips-nifty-down-latest-update-of-share-bazar-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी फिसला
Tue, 31 May 2022 03:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 31 May 2022 03:40 PM IST
सार
Stock Market Closed On Red Mark Today: लगातार तीन दिन की तेजी के बाद मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 359 अंक टूटकर 55,566 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 77 अंक फिसलकर 16,585 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई और दोनों इंडेक्स ने दिनभर गिरावट में कारोबार किया। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 359 अंक की गिरावट के साथ 55,566 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 77 अंक फिसलकर 16,585 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
गौरतलब है कि दिन की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 300 अंक टूटकर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 16600 के नीचे खुला था। इससे पहले बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी दोनों जोरदार तेजी के साथ बंद हुए थे। एक ओर जहां बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1,041 अंक या 1.90 फीसदी की उछाल भरते हुए 55,926 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी सूचकांक 309 अंक की तेजी के साथ 16,641 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार तक बीते दिन दिनों से शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी थी और दोनों सूचकांकों ने निवेशकों को जबरदस्त कमाई कराई। इसमें कहा गया कि तीन कारोबारी दिनों में बाजार में आए उछाल के कारण निवेशकों की संपत्ति 10.19 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गई। बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण इन पिछले तीन दिनों में 10,19,936.84 करोड़ रुपये बढ़कर 2,58,47,092.40 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन