{"_id":"628caf400cfbb520ab7cfda0","slug":"stock-market-closed-on-red-mark-sensex-slips-nifty-down-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 236 अंक फिसला, निफ्टी 16200 के नीचे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 236 अंक फिसला, निफ्टी 16200 के नीचे
Tue, 24 May 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 May 2022 03:41 PM IST
सार
Stock Market Closed On Red Mark Today: मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 236 अंक या 0.43 फीसदी टूटकर 54,053 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 89 अंक या 0.55 फीसदी फिसलकर 16,125 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर हुई, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 236 अंक या 0.43 फीसदी टूटकर 54,053 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 89 अंक या 0.55 फीसदी फिसलकर 16,125 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 73 अंक चढ़कर 54,362 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 26 अंक की बढ़त लेते हुए 16,241 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के समय 1079 शेयरों में तेजी, 602 शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी, जबकि 91 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। बीते कारोबारी दिन सोमवार की बात करें तो दिनभर उतार-चढ़ाव के भरे कारोबार के बाद शेयर बाजार के दोनों सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे।
विज्ञापन
सोमवार को सेंसेक्स सूचकांक 38 अंक टूटकर 54,288 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी सूचकांक 51 अंक फिसलकर 16,215 के स्तर पर बंद हुआ था। मंगलवार को ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली है। इसका शेयर करीब 19 फीसदी चढ़कर 68 रुपये के भाव पर आ गया। बता दें कि जोमैटो का शेयर सोमवार को कारोबार के अंत में 57 रुपये पर बंद हुआ था। इस बीच आपको बता दें कि कंपनी का घाटा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 360 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन