{"_id":"627a3a802fdcc74961145c56","slug":"stock-market-closed-on-red-mark-sensex-slips-nifty-down-know-latest-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 106 अंक फिसला, निफ्टी 16200 पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 106 अंक फिसला, निफ्टी 16200 पर
Tue, 10 May 2022 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 10 May 2022 03:42 PM IST
सार
Stock Market Closed On Red Mark Today: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 106 अंक फिसलकर 54,365 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 62 अंक की गिरावट के साथ 16,240 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को बीते दिन की सुस्ती से उबरते हुए शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले और कारोबार के अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 106 अंक फिसलकर 54,365 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 62 अंक की गिरावट के साथ 16,240 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 108 अंक या 0.20 फीसदी की उछाल के साथ 54,579 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी ने 29 अंक या 0.18 फीसदी ऊपर 16,331 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के साथ लगभग 1304 शेयरों में तेजी, 659 शेयरों में गिरावट और 77 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। बीते कारोबारी दिन सोमवार को जोरदार गिरावट के साथ खुलने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए थे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 364 अंक या 0.67 फीसदी फिसलकर 54,471 के स्तर पर, जबकि निफ्टी सूचकांक 109 अंक या 0.67 फीसदी टूटकर 16,302 के स्तर पर बंद हुआ। यहां बता दें कि सोमवार को डॉलर के मुकाबले अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंची भारतीय मुद्रा रुपया में आज तेजी देखने को मिली है और यह 77.46 के बंद भाव के मुकाबले मंगलवार को 18 पैसे की तेजी के साथ 77.28 प्रति डॉलर पर खुली।
विज्ञापन