{"_id":"628e002c1cdade231801e8c8","slug":"stock-market-closed-on-red-mark-sensex-slips-nifty-at-16000-know-latest-update-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed:लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 16000 के स्तर पर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed:लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 16000 के स्तर पर
Wed, 25 May 2022 03:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 25 May 2022 03:39 PM IST
सार
Stock Market Closed On Red Mark Today: बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 303 अंक या 0.56 फीसदी टूटकर 53,749 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 99 अंक या 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 16,026 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और हरे निशान पर हुई, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद दोनों सूचकांक अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 303 अंक या 0.56 फीसदी टूटकर 53,749 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 99 अंक या 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 16,026 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 288 अंक या 0.53 फीसदी चढ़कर 54,340 के स्तर पर खुला था, वहीं एनएसई के निफ्टी ने 89 अंक या 0.55 फीसदी तेजी लेते हुए 16214 कके स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के समय लगभग 1178 शेयरों में तेजी आई थी और 459 शेयरों में गिरावट आई थी, जबकि 81 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
विज्ञापन
बीते कारोबारी दिन मंगलवार का तेज शुरुआत करते हुए अंत में दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स सूचकांक 236 अंक या 0.43 फीसदी टूटकर 54,053 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी सूचकांक 89 अंक या 0.55 फीसदी फिसलकर 16,125 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन