फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Closed On red Mark Sensex slips 700 points nifty below 17000

Stock Market Closed: तेज शुरुआत के बाद धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का, निफ्टी 17000 के नीचे

Tue, 19 Apr 2022 03:48 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 19 Apr 2022 03:48 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को हरे निशान पर खुलने के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 703 अंक या 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 56,463 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 215 अंक फिसलकर 16,958 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Stock Market Closed On red Mark Sensex slips 700 points nifty below 17000
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान ये तेजी ज्यादा देर तक नहीं टिकी और शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन धड़ाम हो गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 703 अंक या 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ 56,463 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 215 अंक या 1.25 फीसदी फिसलकर 16,958 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार बीते दिन की भारी गिरावट से उबरते हुए हरे निशान पर खुला था। बीएसई का सेंसेक्स 269 अंक या 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 57,436 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 93 अंक या 0.54 फीसदी की उछाल के साथ 17,266 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। बाजार की शुरुआत के साथ लगभग 1687 शेयरों में तेजी, 328 शेयरों में गिरावट आई थी, जबकि 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। 
विज्ञापन


बीते कारोबारी दिन की बात करें तो सोमवार को शेयर बाजार में बड़ा भूचाल आया था और दोनों सूचकांक भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 1172 अंक या 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 57,166 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 292 अंक या 1.67 फीसदी फिसलकर 17,184 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed