फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Closed On Red Mark Sensex Slips 617 points nifty at 16900 latest update here

शेयर बाजार में गिरावट: सेंसेक्स ने लगाया 617 अंकों का गोता, दो दिन में निवेशकों के छह लाख करोड़ डूबे

Mon, 25 Apr 2022 03:40 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Apr 2022 03:40 PM IST
सार

Share Market latest Update In Hindi: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 617 अंक या 1.08 फीसदी टूटकर 56,580 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 218 अंक या 1.27 फीसदी की गिरावट लेते हुए 16,994 के स्तर पर बंद हुआ। 
 

विज्ञापन
Stock Market Closed On Red Mark Sensex Slips 617 points nifty at 16900 latest update here
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार जोरदार गिरावट के साथ खुला और दिनभर लाल निशान पर कारोबार करता रहा। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 617 अंक या 1.08 फीसदी टूटकर 56,580 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 218 अंक या 1.27 फीसदी की गिरावट लेते हुए 16,994 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 711 अंक या 1.24 फीसदी फिसलकर 56, 486 के स्तर पर खुला था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 226 अंक या 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 16,946 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। बाजार खुलने के साथ लगभग 737 शेयरों में तेजी, 1553 शेयरों में गिरावट और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। 
विज्ञापन


बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुलकर दिनभर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 714 अंक या 1.23 फीसदी फिसलकर 57,197 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 221 अंक टूटकर व17,172 के स्तर पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार में दो दिनों की बड़ी गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। इन दो दिनों में निवेशकों को 6,47,485 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इससे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 2,65,29,672 करोड़ रुपये पर आ गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed