{"_id":"62457e6897c6eb08ca54910b","slug":"stock-market-closed-on-red-mark-sensex-slips-115-points-nifty-below-17500","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शुरुआती तेजी से फिसला बाजार, सेंसेक्स 115 अंक फिसला, निफ्टी 17500 के नीचे बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शुरुआती तेजी से फिसला बाजार, सेंसेक्स 115 अंक फिसला, निफ्टी 17500 के नीचे बंद
Thu, 31 Mar 2022 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 31 Mar 2022 03:42 PM IST
सार
Stock Market Closed On Red Mark Today: गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स सूचकांक 115.48 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 58,568 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी सूचकांक 33 अंक या फिर 0.17 फीसदी फिसलकर 17,465 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 115.48 अंक या 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 58,568 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
सेंसेक्स के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 33 अंक या फिर 0.17 फीसदी फिसलकर 17,465 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 112 अंक की तेजी लेते हुए 58,795 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 41 अंक उछलकर 17,539 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। गौरतलब है कि बीते कारोबार सत्र बुधवार को सेंसेक्स 740 अंक या 1.28 फीसदी की उछाल के साथ 58,684 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 147 अंक या 0.85 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,472 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन