फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock market closed on red mark sensex fall 237 point nifty below 17500

Stock Market Closed: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 237 अंक टूटा, निफ्टी 17500 से नीचे

Wed, 13 Apr 2022 03:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Apr 2022 03:50 PM IST
सार

Stock Maket Closed On Red Mark Again: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 237 अंक या 0.41 फीसदी टूटकर 58,339 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 55 अंक या 0.31 फीसदी फिसलकर 17,476 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Stock market closed on red mark sensex fall 237 point nifty below 17500
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 237 अंक या 0.41 फीसदी टूटकर 58,339 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 55 अंक या 0.31 फीसदी फिसलकर 17,476 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


बाजार बंद होने के समय लगभग 1811 शेयरों में तेजी आई है, 1494 शेयरों में गिरावट आई है और 136 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी में मारुति सुजुकी, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, टाटा मोटर्स और डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर भारी गिरावट में रहे, जबकि ओएनजीसी, अपोलो हॉस्पिटल्स, आईटीसी, सन फार्मा और यूपीएल टॉप गेनर साबित हुए। बुधवार को रियल्टी, ऑटो और बैंक को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स एफएमसीजी के साथ हरे रंग में समाप्त हुए। 
विज्ञापन


इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 267.36 अंक या 0.46 फीसदी बढ़कर 58,844 कके स्तर पर खुला था, वहीं एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 83 अंक या 0.48 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,614 के स्तर कारोबार की शुरुआत की थी। वहीं बीते कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 388 अंक या 0.66 फीसदी टूटकर 58,576 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी सूचकांक 145 अंक या 0.82 फीसदी फिसलकर 17,530 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed