फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Closed On red Mark BSE sensex slips NSE nifty down latest update here

शेयर बाजार में मायूसी: बीएसई का सेंसेक्स 538 अंक टूटकर बंद, एनएसई के निफ्टी में 162 अंकों की गिरावट

Wed, 27 Apr 2022 03:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 27 Apr 2022 03:37 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। सेंसेक्स 430 अंक या 0.75 फीसदी टूटकर 56,926 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी ने 116 अंक या 0.67 फीसदी फिसलकर 17,085 के स्तर पर शुरुआत की थी। 

विज्ञापन
Stock Market Closed On red Mark BSE sensex slips NSE nifty down latest update here
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 538 अंक फिसलकर 56,819 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 162 अंक की कमी के साथ 17,038 के स्तर पर बंद हुआ।  
विज्ञापन


इससे पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 430 अंक या 0.75 फीसदी टूटकर 56,926 के स्तर पर खुला था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने 116 अंक या 0.67 फीसदी फिसलकर 17,085 के स्तर पर शुरुआत की थी। 
विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ ही लगभग 772 शेयरों में तेजी आई, 1203 शेयरों में गिरावट आई और 114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स, ओएनजीसी, एचडीएफसी लाइफ, अपोलो हॉस्पिटल्स और सन फार्मा प्रमुख लाभ वाले शेयरों में थे, जबकि बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, बजाज फिनसर्व, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और इंफोसिस के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बीते कारोबारी सत्र मंगलवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 777 अंक या 1.37 फीसदी की तेजी लेते हुए 57,357 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 247 अंक या 1.46 फीसदी की उछाल के साथ 17,201 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed