{"_id":"627e2e5ff8c98657591b8e1a","slug":"stock-market-closed-on-red-mark-again-sensex-slips-nifty-plunges-know-latest-update-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: लगातार छठे दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी 15700 पर बंद","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: लगातार छठे दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी 15700 पर बंद
Fri, 13 May 2022 03:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 13 May 2022 03:39 PM IST
सार
Stock Market Closed On Red Mark: शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 137 अंक टूटकर 52,794 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 26 अंक फिसलकर 15,782 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, शुक्रवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद अंत में दोनों सूचकांक फिर से गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 137 अंक टूटकर 52,794 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 26 अंक फिसलकर 15,782 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
हरे निशान पर हुई थी शुरुआत
इससे पहले बाजार के दोनों सूचकांकों ने हरे निशान पर शुरुआत की। सेंसेक्स 480 अंक या 0.91 फीसदी बढ़कर 53,410 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी ने 164 अंक या 1.04 फीसदी उछलकर 15,972 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। मार्केट खुलने के साथ वलगभग 1486 शेयरों में तेजी आई, 397 शेयरों में गिरावट आई और 72 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
बीते दिन आई थी बड़ी गिरावट
बीते कारोबारी सत्र गुरुवार को शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। दिनभर के कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 1158 अंक या 2.14 फीसदी फिसलकर 52,930 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 359 अंक या 2.22 फीसदी की गिरावट के साथ 15,808 के स्तर तक लुढ़क गया था। इससे पहले ही दोनों सूचकांकों में पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार से गिरावट का सिलसिला लगातार जारी था।
विज्ञापन
इस साल 10 फीसदी टूटा सेंसेक्स
साल 2022 में सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी से अब तक बीएसई का सेंसेक्स 10 फीसदी तक टूट चुका है। तीन जनवरी 2022 को 59,182 अंक पर था, जबकि गुरुवार 12 मई को सेंसेक्स यह टूटकर 53,930 रुपये पर आ गया। इस साल बाजार की गिरावट में ग्लोबल फैक्टर का बड़ा असर रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का असर भारत ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी दिखाई दिया है।