फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Closed On Green mark today sensex rise nifty up latest update in hindi

Stock Market Closed: जोरदार बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 16300 के पार

Fri, 27 May 2022 03:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 27 May 2022 03:38 PM IST
सार

Stock Market Latest News Upodate In Hindi: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 632 अंक या 1.17 फीसदी की जोरदार उछाल के साथ 54,885 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 182 अंक या 1.13 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,352 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Stock Market Closed On Green mark today sensex rise nifty up latest update in hindi
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : iStock

विस्तार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन हरे निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में जोरदार बढ़त लेते हुए बंद हुआ । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 632 अंक या 1.17 फीसदी की जोरदार उछाल के साथ 54,885 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 182 अंक या 1.13 फीसदी की तेजी लेते हुए 16,352 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 442 अंक या 0.81 फीसदी बढ़कर 54,695 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 138 अंक या 0.86 फीसदी उछाल के साथ 16,308 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के साथ लगभग 1409 शेयरों में तेजी और 336 शेयरों में गिरावट आई थी। 
विज्ञापन


बीते कारोबारी दिन शेयर बाजार के दो इंडेक्स ने लगातार जारी गिरावट पर ब्रेक लगाते हुए बढ़त हासिल की थी। गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 503 अंक या 0.94 फीसदी की तेजी लेते हुए 54,252 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी 144 अंक या 0.90 फीसदी की उछाल के साथ 16,170 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1,597.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं, जबकि इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 26 मई को 2,906.46 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध खरीदार बने रहे।


इस बीच आपको बता दें कि ऑनलाइन ब्यूटी मार्केटप्लेस नायका ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। 31 मार्च 2022 को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी का मुनाफा कम हुआ है। इसमें 49 फीसदी की गिरावट आई है और यह घटकर 8.56 करोड़ रुपये पर आ गया है। एक साल पहले की समान अवधि की बात करें तो कंपनी का मुनाफा 16.88 करोड़ रुपये रहा था। इससे पहले दिसंबर तिमाही की बात करें तो नायका का मुनाफा 27.93 करोड़ रुपये रहा था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed