{"_id":"62612e06be12997f4500723a","slug":"stock-market-closed-on-green-mark-sensex-rise-more-than-870-points-nifty-close-to-17400-latest-update-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 870 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17400 के करीब","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 870 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17400 के करीब
Thu, 21 Apr 2022 03:42 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 21 Apr 2022 03:42 PM IST
सार
Stock Market Latest Update News In Hindi: गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरो वाला सेंसेक्स सूचकांक 874 अंक या 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57,912 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 265 अंक या 1.49 फीसदी चढ़कर 17,393 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार ने हरे निशान पर शुरुआत की और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में जोरदार तेजी लेते हुए बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरो वाला सेंसेक्स सूचकांक 874 अंक या 1.53 फीसदी की बढ़त के साथ 57,912 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 265 अंक या 1.49 फीसदी चढ़कर 17,393 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
गुरुवार को आई तेजी के चलते बैंक, फार्मा, ऑटो, आईटी, पावर, रियल्टी और कैपिटल गुड्स इंडेक्स में सभी सेक्टोरल इंडेक्स एक फीसदी की तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए। वहीं बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी एक-एक फीसदी की तेजी आई। इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 359 अंक या 0.63 फीसदी ऊपर 57,396 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 106 अंक या 0.62 फीसदी उछलकर 17,242 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था।
विज्ञापन
बीते कारोबारी दिन की बात करें तो बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुलकर दिनभर के कारोबार के बाद अंत में हरे निशान पर बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 574 अंक या 1.02 फीसदी की तेजी लेते हुए 57,037 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी 178 अंक या 1.05 फीसदी की बढ़त लेते हुए 17,136 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन