{"_id":"61cae3b74e379c7b28618596","slug":"stock-market-closed-on-green-mark-for-second-consecutive-day-sensex-rose-477-points-nifty-up-147-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: लगातार दूसरे दिन बाजार में रौनक, सेंसेक्स में 477 अंकों का उछाल, निफ्टी 147 अंक चढ़ा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: लगातार दूसरे दिन बाजार में रौनक, सेंसेक्स में 477 अंकों का उछाल, निफ्टी 147 अंक चढ़ा
Tue, 28 Dec 2021 03:45 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 28 Dec 2021 03:45 PM IST
सार
Stock Market Closed On Green Mark: मंगलवार को दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 477.24 अंक की तेजी लेकर 57,897.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी ने भी 147 अंकों की उछाल के साथ 17,233.25 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 477.24 अंक की तेजी लेकर 57,897.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी ने भी 147 अंकों की उछाल के साथ 17,233.25 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
विज्ञापन
बढ़त के साथ हुई थी शुरुआत
आज शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 330.97 अंक की तेजी लेकर 57,751.21 के स्तर पर खुला था। वहीं एनएसई का निफ्टी ने भी 91.35 अंकों की बढ़त के साथ 17,177.60 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुलकर दिन-भर के उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार अंत में हरे निशान पर बंद हुआ था। दिन का कारोबार खत्म होने पर बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296 अंक की उछाल के साथ 57,420 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी भी 82 अंकों की तेजी के साथ 17,086 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन