फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Market Closed On Green mark BSE sensex rise NSE nifty up latest update in hindi

Stock Market Closed: शेयर बाजार में गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी में भी जोरदार बढ़त

Thu, 26 May 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 26 May 2022 03:41 PM IST
सार

Stock Market Closed On Green Mark Today: बीते दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगाते हुए गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स सूचकांक 503 अंक या 0.94 फीसदी की तेजी लेते हुए 54,252 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी सूचकांक 144 अंक या 0.90 फीसदी की उछाल के साथ 16,170 के स्तर पर बंद हुआ।  

 

विज्ञापन
Stock Market Closed On Green mark BSE sensex rise NSE nifty up latest update in hindi
शेयर बाजार - फोटो : pixabay

विस्तार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद अंत में शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीते दिनों की गिरावट पर ब्रेक लगाते हुए बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 503 अंक या 0.94 फीसदी की तेजी लेते हुए 54,252 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 144 अंक या 0.90 फीसदी की उछाल के साथ 16,170 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


इससे पहले मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स तेजी के साथ खुले थे। बीएसई के सेंसेक्स ने 315 अंक या 0.59 फीसदी की बढ़त लेते हुए 54,065 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। वहीं एनएसई का निफ्टी 91 अंक या 0.57 फीसदी तेजी लेते हुए 16,117 के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के साथ लगभग 1160 शेयरों में तेजी, जबकि 499 शेयरों में गिरावट आई थी। वहीं इससे पहले बीते कारोबार सत्र में बीएसई का सेंसेक्स 303 अंक या 0.56 फीसदी टूटकर 53,749 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed