फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   stock market at new hight Sensex up by 533.38 points at 33,882 Nifty at 10,183

दोपहर बाद शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स में 533.38 अंकों की बढ़त

Mon, 29 Oct 2018 02:17 PM IST
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Oct 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
stock market at new hight Sensex up by 533.38 points at 33,882 Nifty at 10,183
sensex

सोमवार दोपहर अचानक शेयर बाजार में बड़ा उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दिन में नई ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स 533.38 अंकों की बढ़त के साथ 33,882 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी भी 153 अंक चढ़कर 10,183 के स्तर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


इस तेजी की वजह बैंक, फार्मा, ऑटो और रियल्टी शेयरों में खरीददारी बढ़ना है जिसकी वजह से दोपहर को घरेलू शेयर बाजार में तेजी बढ़ गई है। इस तेजी की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों दिन की ऊंचाई पर पहुंच गया है।
विज्ञापन


आज सुबह भी जब बाजार खुला तो वह बढ़त के साथ खुला था बाद में कुछ समय के लिए कमजोर पड़ा लेकिन दोपहर बाद फिर से इसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिल रही है।

कारोबार के दौरान पीएसयू बैंक इंडेक्स में छह फीसदी, फार्मा इंडेक्स में चार फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। आईसीआईसीआई  बैंक में नौ फीसदी, एसबीआई में 5.53 फीसदी, एक्सिस बैंक में  6.36 फीसदी और डिविस लैब में 14.52 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बढ़त के दौरान लगातार  मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीददारी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.50  फीसदी बढ़ा, जबकि निफ्टी मिडकैप में मामूली तेजी दर्ज की गई।


इसके साथ ही बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.48  फीसदी तक की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। लेकिन इस बढ़त के बीच  कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, ओएनजीसी, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और विप्रो के शेयर कमजोर बने हुए हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed