फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Stock Maret This week down by one percent sensex nifty fall 1 percent know all details here

शेयर बाजार का हाल: लगातार दो हफ्ते की तेजी पर लगा ब्रेक, इस सप्ताह एक फीसदी की आई गिरावट

Sat, 26 Mar 2022 05:50 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 26 Mar 2022 05:50 PM IST
सार

बीते दो सप्ताह से शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला इस सप्ताह कायम नहीं रह सका और 25 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में बाजार में करीब एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस बीच रूस-यूक्रून युद्ध के चलते उपजे भू-राजनैतिक दबाव का असर विदेशी संस्थागत निवेशकों पर साफ दिखाई दिया। 

विज्ञापन
Stock Maret This week down by one percent sensex nifty fall 1 percent know all details here
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेयर बाजार में बीते दो हफ्तों से जारी तेजी इस सप्ताह कायम नहीं रह सकी। 25 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में बाजार में करीब एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चलते बढ़े भू-राजनैतिक तनाव का सीधा असर इस बार भी विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली देखने को मिली है, जिससे बाजार पर दबाव बढ़ा है। 

विज्ञापन


कच्चे तेल में तेजी का असर
इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर भी निवेशकों की धारणाओं पर पड़ा है। वहीं दूसरी ओर चीन में एक बार फिर से कोरोना की दस्तक ने भी बाजार सेंटिमेंट को प्रभावित किया है। यही कारण हैं कि 25 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स 501.73 अंक यानी 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 57,362.2 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 134.05 अंक यानी 0.77 फीसदी की टूटकर 17,153 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन


40 स्मॉलकैप स्टॉक फायदे में रहे
इस अवधि में 40 से ज्यादा ऐसे स्मॉलकैप स्टॉक फायदे में रहे। इनमें टाटा टेललेसर्विस (महाराष्ट्र), ब्राइटन ग्रुप और एनआईआईटी समेत अन्य शामिल रहे, जिसमें 10 से 38 फीसदी की तेजी आई। वहीं दूसरी ओर फ्यूचर इंटरप्राइजेज, रिलायंस कैपिटल, टेक सॉल्युशंस, सनटेक रियल्टी समेत एक दर्जन में 10 से 17 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जबकि, निफ्टी बैंक इंडेक्स 2.8 फीसदी टूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


46,961 करोड़ की बिकवाली
रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते भारतीय बाजारों में एफआईआई ने 5,344.39 करोड़ रुपये की बिकवाली की थी, जबकि डीआईआई ने 2,820.72 करोड़ रुपये क खरीदारी की।  मार्च महीने में अब तक एफआईआई ने 46,961.57 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि डीआईआई ने 34,440.74 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। 


निवेशकों को हुआ इतना घाटा
पिछले हफ्ते तेजी के दौर में निवेशकों को जहां 7.5 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ था, वहीं इस हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों का नुकसान 50 हजार करोड़ रुपये के करीब रहा है। शुक्रवार 25 मार्च को कारोबार खत्म होते वक्त बीएसई पर लिस्ट सभी कंपनियों का कुल बाजार मूल्य 259.84 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। जो कि पिछले हफ्ते गुरुवार को 260.37 लाख करोड़ रुपये था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed