{"_id":"623c464ac2634f359b01b7ab","slug":"stcok-market-latest-update-closed-on-red-mark-sensex-slips-89-points-nifty-also-fall","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market Closed: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 89 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market Closed: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 89 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला
Thu, 24 Mar 2022 04:05 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 24 Mar 2022 04:05 PM IST
सार
Stock Market Closed On Red Mark: गुरुवार को शेयर बाजार का कारोबार लाल निशान पर शुरू होकर अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 89 अंक फिसलकर 57,596 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 23 अंक की गिरावट के साथ 17,223 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई और दिन भी गिरावट में कारोबार करने के बाद दोनों सूचकांक टूटकर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 89 अंक फिसलकर 57,596 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 23 अंक की गिरावट के साथ 17,223 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 380 अंक की गिरावट के साथ 57,304 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 111 अंक की कमी लेते हुए 17,135 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि बीते कारोबरी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत उछाल के साथ हुई थी, लेकिन बाद बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
बीएसई का सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक चढ़कर खुलने के बाद कारोबार के अंत में 304.48 अंक टूटकर 57,684.82 अंक पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 123 अंक की बढ़त के साथ खुलकर 69.85 अंक की गिरावट के साथ 17,245.65 अंक पर बंद हुआ था।
विज्ञापन