फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sovereign Gold Bond issue price fixed at Rs 5,923 per gram; subscription to open on Sep 11

Sovereign Gold Bond: इश्यू प्राइस 5923 रुपये प्रति ग्राम तय; 11 को खुलेगा सब्सक्रिप्शन, जानें अंतिम तारीख

Fri, 08 Sep 2023 10:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 08 Sep 2023 10:45 PM IST
सार

Sovereign Gold Bond: आरबीआई के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की दूसरी किस्त का इश्यू 11 से 15 सितंबर तक खुला रहेगा। बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों- एनएसई और बीएसई के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन
Sovereign Gold Bond issue price fixed at Rs 5,923 per gram; subscription to open on Sep 11
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड - फोटो : self

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली किस्त के लिए निर्गम मूल्य 5,923 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2023-24 सीरीज की दूसरी किस्त का इश्यू 11 सितंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।

विज्ञापन


सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2023-24 सीरीज 2 (दूसरी किस्त) के निर्गम मूल्य की घोषणा करते हुए केंद्रीय बैंक ने कहा, "बॉन्ड का नॉमिनल मूल्य बंद भाव (999 शुद्धता वाले सोने के लिए) के साधारण औसत पर आधारित है। इस तरह सोने का भाव 5,923 रुपये प्रति ग्राम बैठता है।"
विज्ञापन


सरकार ने आरबीआई के परामर्श से ऑनलाइन आवेदन करने और डिजिटल मोड के माध्यम से आवेदन करने और भुगतान करने वाले निवेशकों को नॉमिनल मूल्य से 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया है। ऐसे निवेशकों के लिए स्वर्ण बांड का निर्गम मूल्य 5,873 रुपये प्रति ग्राम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई की ओर से जारी बयान के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2023-24 सीरीज की दूसरी किस्त का इश्यू 11 से 15 सितंबर के बीच खुला रहेगा। बॉन्ड की बिक्री बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों- एनएसई और बीएसई के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed