{"_id":"618c9654c4f5f649fe73e5a2","slug":"slow-start-of-the-stock-market-amid-weak-global-cues-sensex-lost-206-points-nifty-below-18-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Stock Market: 500 अंकों से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई जोरदार गिरावट, जानें क्या है शेयर बाजार का ताजा हाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Stock Market: 500 अंकों से ज्यादा टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में भी आई जोरदार गिरावट, जानें क्या है शेयर बाजार का ताजा हाल
Thu, 11 Nov 2021 12:35 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:35 PM IST
सार
Stock Market: अभी तक के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंक तक फिसल चुका है। इस बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा हाल की बात करें तो 30 शेयरों वाला बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 539.42 अंक या 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 59,813.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
Sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल मार्केट में बड़े पैमाने पर नकारात्मक रुख, विदेशी फंड की निरंतर निकासी के बीच भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। लाल निशान पर खुलने के कुछ देर के कारोबार में भी बीएसई का सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूट गया और 60 हजार के स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
सेंसेक्स 600 अंक तक फिसला करोबार के दौरान
अभी तक के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 600 अंक तक फिसल चुका है। इस बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा हाल की बात करें तो 30 शेयरों वाला बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 539.42 अंक या 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 59,813.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 173 अंक या 0.96 फीसदी गिरकर 17,844.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। टाटा स्टील के शेयरों में जोरदार बढ़त देखी जा रही है।
विज्ञापन
लाल निशान पर हुई थी बाजार की शुरुआत
इससे पहले आज कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुला। कारोबार शुरू होते ही बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में 200 अंकों की गिरावट देखी गई। जबकि एनएसई का निफ्टी बाजार शुरू होते ही अपने 18 हजार के स्तर के नीचे आ गया। शुरुआती कारोबार के आंकड़ों को देखें तो निफ्टी 82.70 अंक या 0.68 फीसदी की गिरावट के साथ 17,934.50 के स्तर पर खुला था और सेंसेक्स ने 267.38 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 60,085 पर कारोबार शुरू किया था।
विज्ञापन
बुधवार को भी बाजार में रही थी गिरावट
पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बुधवार को कारोबार की समाप्ति पर 80.63 अंक या 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 60,352.82 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई का निफ्टी 27.05 अंक या 0.15 फीसदी टूटकर 18,017.20 के स्तर पर बंद हुआ था।