फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Six of the top 10 companies lose 26624 crore in stock market capitalization

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

Sun, 05 Jan 2020 11:59 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 05 Jan 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Six of the top 10 companies lose 26624 crore in stock market capitalization

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 26,624.10 करोड़ रुपये घट गया है। सबसे अधिक नुकसान आईसीआईसीआई बैंक को हुआ है। वहीं शीर्ष पर मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज है। आलोच्य सप्ताह के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 110.53 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट रही।

विज्ञापन

इन कंपनियों का कम हुआ बाजार पूंजीकरण

  • आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 6,883.44 करोड़ रुपये कम होकर 3,48,532.24 करोड़ रुपये हो गई। 
  • कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 5,197.08 करोड़ रुपये गिरकर 3,16,763.68 करोड़ रुपये हो गया।
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 4,589.4 करोड़ रुपये लुढ़ककर 4,17,538.13 करोड़ रुपये पर आ गया।
  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,724.38 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 6,94,541.80 करोड़ रुपये हो गया।
  • भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बाजार हैसियत में भी कमी आई। यह 3,123.61 करोड़ रुपये घटकर 2,97,858.91 करोड़ रुपये रह गई। 
  • विज्ञापन
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 3,106.21 करोड़ रुपये गिरकर 9,74,494.06 करोड़ रुपये पर आ गया है। 

 

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • वहीं इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 3,960.45 करोड़ रुपये चढ़कर 3,17,730.27 करोड़ रुपये हो गया है।
  • आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,843.66 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,93,081.89 करोड़ रुपये पर आ चुका है।
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 1,772.25 करोड़ रुपये बढ़कर 4,24,432.18 करोड़ रुपये हो गया।
  • टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 844.29 करोड़ रुपये मजबूती के साथ 8,25,674.73 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

 

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पर हैं ये कंपनियां 

1. रिलायंस इंडस्ट्रीज
2. टीसीएस
3. एचडीएफसी बैंक
4. एचडीएफसी
5. हिंदुस्तान यूनिलीवर
6. आईसीआईसीआई बैंक
7. इंफोसिस
8. कोटक महिंद्रा बैंक
9. भारतीय स्टेट बैंक
10. आईटीसी 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed