200 रुपये बढ़ी चांदी की चमक, सोने के दामों में दिखी स्थिरता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक इकाइयों की ओर से उठाव बढ़ने के कारण मंगलवार को चांदी का भाव 200 रुपये मजबूत होकर 40,500 रुपये प्रति किलोग्राम जा पहुंचा। वहीं दूसरी ओर सोने का दाम छुटपुट खरीद के कारण बिना किसी बदलाव के 32,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिका रहा।
इस दौरान विदेशों में हालांकि सोने की मांग कमजोर रही। वैश्विक स्तर की बात करें तो लंदन में सोने की कीमत 0.45 फीसदी घटकर 1,309 डॉलर प्रति औंस व चांदी की कीमत 0.46 फीसदी घटकर 16.22 डॉलर प्रति औंस देखी गई।
Todays Gold Rate in Delhi22Karat=Rs.2967.0024Karat=Rs.3155.00
— india gold rate (@indiagoldrate) May 1, 2018https://t.co/FQeQLI1QIL
व्यापारियों के मुताबिक औद्योगिक इकाइयों की ओर से उठाव बढ़ने और स्थानीय सिक्का निर्माताओं द्वारा लिवाली बढ़ाए जाने के कारण चांदी के भाव में तेजी आई है।
चांदी में दिखी 200 रुपये की मजबूती
देश की राजधानी में तैयार चांदी 200 रुपये की मजबूती के साथ 40,500 रुपये प्रति किलोग्राम व साप्ताहिक आधार पर डिलवर होने वाली चांदी का भाव 215 रुपये घटकर 38,640 रुपये हो गया। चांदी के 100 सिक्कों का भाव 1000 रुपये बढ़कर 76,000 रुपये लिवाल और 77,000 रुपये बिकवाल रहा।