चांदी में 1600 रुपये से ज्यादा का उछाल, सोने भी आई चमक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजबूत वैश्विक संकेतों और रुपये में कमजोरी से गुरुवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 348 रुपये महंगा होकर 39,115 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। वहीं, चांदी 1,630 रुपये महंगी होकर 47,580 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि बुधवार को अवकाश के बाद खुले कारोबार के दौरान दिल्ली में 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की हाजिर कीमत में 348 रुपये की तेजी रही। न्यूयॉर्क में सोना 1,501 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.61 डॉलर प्रति औंस रही।
चांदी की यह रही कीमत
चांदी की औद्योगिक मांग आने से इसमें जबरदस्त तेजी देखी गई। चांदी हाजिर 1,300 रुपये की छलांग लगाकर 46,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी वायदा 1,358 रुपये की बढ़त में 45,641 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 20-20 रुपये चमककर क्रमश: 920 रुपये और 930 रुपये प्रति इकाई बिके।
इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत 38,767 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी की कीमत 45,950 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दो अक्टूबर यानि बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में अवकाश था।
गुरुवार को भारतीय रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 71.35 के स्तर पर खुला। रुपये में यह गिरावट क्रूड ऑयल की कीमतों में वृद्धि और पूंजी बाजार से विदेशी निवेशकों के बाहर निकलने की वजह से आई है।