फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Price Hike Gold Price Sone Chandi ke Bhav Saraafa Association Business News in Hindi

Gold Silver Price: चांदी 19500 रुपये उछलकर ₹4.04 लाख प्रति किलो पर पहुंची, सोना 1.83 लाख प्रति 10 ग्राम पर

Thu, 29 Jan 2026 07:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 29 Jan 2026 07:46 PM IST
सार

सोने और चांदी की कीमतों की उड़ान जारी है। दिल्ली में चांदी एक दिन में ही 19500 रुपये की छलांग के साथ चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है। वहीं, सोना भी 12,000 रुपये बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का हाल विस्तार से।

विज्ञापन
Silver Price Hike Gold Price Sone Chandi ke Bhav Saraafa Association Business News in Hindi
चांदी के सिक्के - फोटो : PTI

विस्तार

चांदी और सोने की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रहीं। देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी गुरुवार को चांदी चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार कर गई। सोना भी 1.83 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों में तेज उछाल और निवेशकों की ओर से सुरक्षित माने जाने वाले चांदी-सोने की मजबूत मांग के चलते कीमतों में यह इजाफा हुआ है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी ने लगातार चौथे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी और 19,500 रुपये या 5.06 प्रतिशत की वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। बुधवार को सफेद धातु का भाव 3,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 12,000 रुपये या 7.02 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 1,71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के पिछले बंद भाव से बढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि सोने की कीमतों में आई तेज उछाल काफी हद तक वैश्विक रुझान के कारण है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर होते अमेरिकी डॉलर के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे थे। इससे सोने और चांदी ने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में 177.14 अमेरिकी डॉलर या 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 5,595.02 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। स्पॉट सिल्वर में 3.59 अमेरिकी डॉलर या 3.07 प्रतिशत की वृद्धि हुई और विदेशी कारोबार में यह 120.45 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed