फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   silver price can cross one lakh in next two years, gold crosses 39k mark

दो साल में एक लाख के पार जा सकता है चांदी का भाव, सोना फिर से 39 हजार पार

Fri, 04 Oct 2019 05:29 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 04 Oct 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
silver price can cross one lakh in next two years, gold crosses 39k mark
- फोटो : अमर उजाला

अगले दो सालों में चांदी की कीमत एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार जा सकती है। सराफा बाजार के विशेषज्ञों के मुताबिक चांदी की कीमत फिलहाल 50 हजार रुपये के करीब चल रही है। वहीं, शुक्रवार को सोना एक बार फिर से 39 हजार के पार चला गया। हालांकि चांदी की कीमतों में 110 रुपये की गिरावट देखने को मिली। 

विज्ञापन


रुपये में कमजोरी और मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों से शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 210 रुपये महंगा होकर 39,075 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा। वहीं, चांदी 110 रुपये कमजोर होकर 46,490 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रहा। 
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोटिडी) तपन पटेल ने कहा कि आरबीआई की ओर से रेपो रेट में 25 आधार अंकों की कटौती से रुपये में नरमी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में तेजी से दिल्ली में 24 कैरेट की शुद्धता वाला सोना 210 रुपये महंगा हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने कहा, ''अमेरिका में नॉन-मैन्यूफैक्चरिंग पीएमआई आंकड़ों के उम्मीद से कम रहने के कारण अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने से जुड़ी चिंताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। व्यापार वार्ता से जुड़ी चिंताओं, अर्थव्यवस्था के कमजोर आंकड़े और अमेरिका-ईयू व्यापार मामले में तनातनी की आशंका के कारण सोने में निवेश को सुरक्षित माना जा रहा है।''

गुरुवार को यह था भाव

गुरुवार को सोना 38,865 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी 46,600 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। न्यूयॉर्क में सोना 1,508 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 17.58 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

चांदी में मिला अच्छा रिटर्न

ऐतिहासिक आंकड़ों से पता चलता है कि जब भी एक साल में चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है।  इसकी चमक कम से कम दो साल जरूर बरकरार रही है। चांदी ने पिछले दो महीने में 12.5 फीसदी का रिटर्न दिया है। यही कारण है कि हमें फिर से चांदी में तेजी दिख रही है। अगले दो तीन साल में चांदी की कीमतें दोगुनी हो सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed