{"_id":"5ff3f2e09244ab6c6b76c791","slug":"silver-gold-price-today-5-january-gold-mcx-prices-today-fall-a-day-after-surging-1200-rupees-silver-rates-rise","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: पिछले सत्र में 1200 रुपये महंगा होने के बाद आज कम हुई सोने की वायदा कीमत, चांदी में उछाल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: पिछले सत्र में 1200 रुपये महंगा होने के बाद आज कम हुई सोने की वायदा कीमत, चांदी में उछाल
Tue, 05 Jan 2021 10:32 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 05 Jan 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीमती धातुओं में तेजी आने के एक दिन बाद आज भारतीय बाजारों में सोने की वायदा कीमत में गिरावट आई और और चांदी की कीमत में तेजी। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, पिछले सत्र में यह 1,200 रुपये महंगा हुआ था। चांदी की बात करें, तो आज इसकी वायदा कीमत 0.48 फीसदी बढ़कर 70,373 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह लगभग 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हुई थी।
विज्ञापन
वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में पिछले सत्र में 2.5 फीसदी की छलांग लगाने के बाद आज सोने की कीमतों में गिरावट आई। हाजिर सोना 0.2 फीसदी घटकर 1,938.11 डॉलर प्रति औंस रहा। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 27.22 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि प्लैटिनम में 0.6 फीसदी की गिरावट आई।
विज्ञापन
डॉलर के दो साल से अधिक के निचले स्तर पर आने के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में उछाल आया था। ब्रिटेन ने बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के मद्देनजर नए राष्ट्रीय लॉकडाउन की घोषणा की है, जबकि न्यूयॉर्क ने कोरोना के नए स्ट्रेन का अपना पहला मामला दर्ज किया है। स्वर्ण व्यापारियों को इस सप्ताह के अंत में दो सीनेट सीटों के लिए परिणाम की प्रतीक्षा होगी। साथ ही बुधवार को फेड की बैठक के मिनट जारी होंगे जबकि अमेरिकी बेरोजगारी के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
2020 में 25 फीसदी बढ़ा सोना
कोरोना के आर्थिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए साल 2020 में बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन से सोने को फायदा हुआ है। भारत में सोना अपने अगस्त के उच्च स्तर, यानी 56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम से काफी नीचे है, हालांकि 2020 में यह 25 फीसदी बढ़ा है। महंगाई और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। चांदी की बात करें, तो इसमें 50 फीसदी की तेजी आई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि, 'कमजोर डॉलर ने यूएस के प्रोत्साहन घोषणाओं के साथ सोने की कीमतों में खरीदारी को भी बढ़ावा दिया है। दुनिया भर में बढ़ते कोविड-19 मामले और यूके व यूरोप में लागू लॉकडाउन के चलते सोने की कीमतों में जोखिम प्रीमियम अधिक रह सकता है।'