फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 5 january 2021 latest price Gold gains Rs 335 silver jumps Rs 382

Gold Silver Price: जानिए आज घरेलू बाजार में सोना और चांदी सस्ता हुआ या महंगा

Tue, 05 Jan 2021 05:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 05 Jan 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 5 january 2021 latest price Gold gains Rs 335 silver jumps Rs 382
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, आज सोने की कीमत में 335 रुपये की बढ़त आई और यह 50,969 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु पिछले कारोबारी दिन 50,634 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से इसमें वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन


382 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 69,311 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 382 रुपये बढ़कर 69,693 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,942 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 27.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था। 
विज्ञापन


एक दशक में 151 फीसदी का दिया रिटर्न
जनवरी 2011 से लेकर दिसंबर 2020 तक के आंकड़े देखें तो सोना रिटर्न के मामले में सेंसेक्स और चांदी दोनों पर भारी पड़ा है। सोने ने इस दशक में 151 फीसदी का रिटर्न दिया है। सोने ने 2011 में तो अच्छी बढ़त ली, लेकिन इसके बाद जनवरी 2012 से लेकर जून 2017 तक यह 28,000 के आसपास रहा। यानी साढ़े पांच साल तक इसने कोई रिटर्न नहीं दिया। सोने में दोबारा तेजी दिसंबर 2019 से आना शुरू हुई और इसने नया ऐतिहासिक स्तर बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


2020 में 25 फीसदी बढ़ा सोना
कोरोना के आर्थिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए साल 2020 में बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन से सोने को फायदा हुआ है। 2020 में यह 25 फीसदी बढ़ा है। महंगाई और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। चांदी की बात करें, तो इसमें 50 फीसदी की तेजी आई। 


सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है। ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed