{"_id":"5ff2f4818ebc3e3f6005fa0d","slug":"silver-gold-price-today-4-january-2021-latest-price-gold-gains-rs-877-reached-above-50000-silver-jumps-rs-2012","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: 50000 रुपये के पार पहुंचा सोना, चांदी भी हुई महंगी, जानिए कितना है दाम","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: 50000 रुपये के पार पहुंचा सोना, चांदी भी हुई महंगी, जानिए कितना है दाम
Mon, 04 Jan 2021 04:27 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 04 Jan 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, आज सोने की कीमत में 877 रुपये की बढ़त आई और यह 50,619 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु पिछले कारोबारी दिन 49,742 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
2,012 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 67,442 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 2,012 रुपये बढ़कर 69,454 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,935 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 27.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था। इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'डॉलर में आई गिरावट के कारण सोने की कीमत में तेजी आई है।'
विज्ञापन
एक दशक में 151 फीसदी का दिया रिटर्न
जनवरी 2011 से लेकर दिसंबर 2020 तक के आंकड़े देखें तो सोना रिटर्न के मामले में सेंसेक्स और चांदी दोनों पर भारी पड़ा है। सोने ने इस दशक में 151 फीसदी का रिटर्न दिया है। सोने ने 2011 में तो अच्छी बढ़त ली, लेकिन इसके बाद जनवरी 2012 से लेकर जून 2017 तक यह 28,000 के आसपास रहा। यानी साढ़े पांच साल तक इसने कोई रिटर्न नहीं दिया। सोने में दोबारा तेजी दिसंबर 2019 से आना शुरू हुई और इसने नया ऐतिहासिक स्तर बना लिया।
विज्ञापन
2020 में 25 फीसदी बढ़ा सोना
कोरोना के आर्थिक प्रभाव का मुकाबला करने के लिए साल 2020 में बड़े पैमाने पर प्रोत्साहन से सोने को फायदा हुआ है। 2020 में यह 25 फीसदी बढ़ा है। महंगाई और मुद्रा में गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। चांदी की बात करें, तो इसमें 50 फीसदी की तेजी आई।
सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है। ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है।