फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 4 december latest price Gold MCX rise for fourth day in a row

Gold Silver Price: चार दिनों में 1500 रुपये महंगा हुआ सोना वायदा, जानिए कितनी हुई कीमत

Fri, 04 Dec 2020 11:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 04 Dec 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 4 december latest price Gold MCX rise for   fourth day in a row
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

भारतीय बाजारों में आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स पर फरवरी महीने की डिलीवरी के लिए सोने की वायदा कीमत 0.2 फीसदी बढ़कर 49,380 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। लगातार चार दिनों से इसमें बढ़त जारी है। चार दिनों में यह 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है, लेकिन अब भी अगस्त के 56,200 रुपये के उच्च स्तर से 7,000 हजार रुपये नीचे है। एमसीएक्स पर आज चांदी वायदा 0.2 फीसदी बढ़कर 63,767 पर है। पिछले सत्र में सोना 350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ा था जबकि चांदी में 300 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई थी।

विज्ञापन


इन कारकों से प्रभावित हुई कीमत
कोटक सिक्योरिटीज ने एक नोट में कहा कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों में निरंतर वृद्धि से सोने की कीमत प्रभावित हो रही है। महामारी ने अधिकारियों को आर्थिक गतिविधियों को प्रभावित करने वाले सख्त प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर किया है। साथ ही ब्रेक्जिट अनिश्चितता से भी सोने में तेजी आई।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इतना रहा दाम
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आज सोने की कीमत थोड़ी अधिक थी। अतिरिक्त अमेरिकी प्रोत्साहन पर निवेशक आशावाद हैं। हाजिर सोना 0.1 फीसदी बढ़कर 1,841.90 डॉलर प्रति औंस था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 24.07 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही, जबकि प्लैटिनम 0.1 फीसदी बढ़कर 1,030.50 डॉलर और पैलेडियम 0.5 फीसदी बढ़कर 2,313.00 डॉलर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईटीएफ में प्रवाह जारी
ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स बुधवार के 1,191.28 टन के मुकाबले गुरुवार को 0.1 फीसदी गिरकर 1,189.82 टन हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed