फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today 18th December: Gold MCX fell after 3 day gain silver rates drop

Gold Silver Price: तीन दिनों की तेजी के बाद आज सस्ता हुआ सोना वायदा, चांदी भी लुढ़की

Fri, 18 Dec 2020 10:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 18 Dec 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today 18th December: Gold MCX fell after   3 day gain silver rates drop
सोने चांदी की कीमत आज - फोटो : pixabay

पिछले कुछ दिनों में आई बढ़त के बाद आज सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। एमसीएक्स पर फरवरी का सोना वायदा 0.24 फीसदी गिरकर 50,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि पिछले तीन दिनों से इसमें बढ़त दर्ज की जा रही थी। चांदी की कीमत 0.6 फीसदी घटकर 67,882 रुपये प्रति किलोग्राम रही। पिछले सत्र में सोना 1.5 फीसदी यानी 750 रुपये बढ़कर 50,346 प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि चांदी 3.5 फीसदी यानी 2,300 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई थी। सोने के व्यापारियों ने प्रोत्साहन वार्ता की प्रगति पर कड़ी नजर है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में हाल ही में उछाल के बाद आज सोना गिर गया। सोना हाजिर 0.2 फीसदी गिरकर 1,881.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, लेकिन इस सप्ताह अभी तक यह 2.3 फीसदी ऊपर था। चांदी में भी 1 फीसदी की गिरावट आई, जबकि प्लैटिनम 0.8 फीसदी गिरकर 1,035.91 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


ईटीएफ में प्रवाह जारी
ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार को 0.2 फीसदी गिरकर 1,167.82 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमतों पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में 25 फीसदी बढ़े दाम
महंगाई और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ सोने को बचाव के रूप में देखा जाता है। इस वर्ष भारत में सोने की कीमत अभी भी लगभग 25 फीसदी बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed