फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today 18 december 2020 latest price Gold rises marginally silver down by Rs 259

Gold Silver Price: सोने की कीमत में मामूली बढ़त, चांदी 259 रुपये हुई सस्ती

Fri, 18 Dec 2020 04:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 18 Dec 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Silver Gold Price Today 18 december 2020 latest price Gold rises marginally silver down by Rs 259
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : iStock

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई। वहीं चांदी में गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों के अनुरूप आज सोने का भाव 21 रुपये बढ़कर 49,644 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु पिछले कारोबारी दिन 49,623 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


259 रुपये सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 67,043 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 259 रुपये कम होकर 66,784 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,879 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 25.71 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।
विज्ञापन


भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मीट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का करीब 7.4 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed