ऑनलाइन सेल शुरू, डिस्काउंट के लिए पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के पहले और सबसे बड़े मार्केटप्लेस शॉपक्लूज ने अपने दीवाली फ्ली मार्केट के लांच की घोषणा की है। अपने संडे फ्ली मार्केट की सफलता और भारतीय खरीदारों में इसकी व्यापक लोकप्रियता से उत्साहित कंपनी ने इस त्योहारी सीजन में अपने वफादार ग्राहक आधार के फायदे के लिए इस खास पेशकश को लांच किया है।
दीवाली के दौरान मांग में रहने वाले उत्पाद बेहद कम दरों पर उपलब्ध हैं। आर्कषक आभूषण, होम फर्नीशिंग, फैशनेबल कपड़ों से लेकर चोकर सेट, फुटवियर और पर्सनल केयर उत्पाद, सब कुछ बड़े डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। इस लांच के अवसर पर शॉपक्लूज.कॉम के वरिश्ठ निदेषक (मार्केटिंग) नितिन अग्रवाल ने कहा, ‘शॉपक्लूज में हम भारतीय उपभोक्ताओं को ऐसा अनुभव पेश कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं जो पसंदीदा खरीदारी फॉर्मेटों का प्रतिनिधित्व करता है।
हमारा दीवाली फ्ली मार्केट इसे ध्यान में रख कर पेश किया गया है कि भारतीय त्योहारों के मौसम के दौरान खरीदारी करना कितना पसंद करते हैं। यह किसी की जेब पर अधिक बोझ डाले बगैर आकर्षक खुदरा बिक्री के लिए एक उपयुक्त तरीका
है।
डिस्काउंट्स की बहार
हमने सुनिष्चित किया है कि हमारे ग्राहकों के लिए व्यापक उत्पाद श्रेणी कम दरों पर उपलब्ध हो जिससे वे दीवाली की अपनी सभी खरीदारी एक ही जगह कर समय की बचत कर सकें।’
शॉपक्लूज संडे फ्ली मार्केट भारतीय ई-कॉमर्स स्पेस में एक बड़ा बदलाव लाने में मददगार रहा है और इस चलन को आगे बढ़ाते हुए शॉपक्लूज दीवाली फ्ली मार्केट को पेश किया गया है।
फ्ली मार्केट की अवधारणा एक ऐसे श्रेश्ठ प्लेटफॉर्म के तौर पर काम करती है जो व्यवसायियों और ग्राहकों को जुड़ने की अनुमति देता है। विक्रेता वर्ष के इस बेहद व्यस्त एवं अधिक खर्च वाले समय का लाभ उठाने में सक्षम होंगे, वहीं खरीदारों को भी दीवाली के दौरान अपनी जरूरत की हर चीज तक पहुंच बनाने का मौका मिलेगा।
फ्ली मार्केट प्रमोशन के तहत पेश उत्पाद या तो कम मात्रा में हैं या विषम संख्या में उपलब्ध हैं और व्यवसायी इन्हें काफी कम कीमतों पर बेचने को इच्छुक हैं।