फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share price of pnb down by 14 percent in two days, diamond companies too in the net

PNB घोटालाः दो दिन में 14 फीसदी गिरा शेयर, डायमंड कंपनियों में भी गिरावट, डूबे 6 हजार करोड़ रुपये

Thu, 15 Feb 2018 12:41 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Feb 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
share price of pnb down by 14 percent in two days, diamond companies too in the net
nirav modi
पंजाब नेशनल बैंक में 11400 करोड़ रुपये के घोटाले का पता चलने के बाद शेयर बाजार में बैंक का शेयर करीब 14 फीसदी गिर गया है। बुधवार को घोटाले के सामने आने के बाद निवेशकों को करीब 3400 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। घोटाले में कई प्रमुख डायमंड कंपनियों के शामिल होने का पता चलने के बाद इनके शेयर भी गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। 
विज्ञापन


8 फीसदी गिरा शेयर
गुरुवार को बैंक का शेयर करीब 8 फीसदी गिर गया। बुधवार को यह 6 फीसदी गिरा था। घोटाले के बाद से अब तक बैंक के शेयर में 14 फीसदी की गिरावट हो चुकी है, जिसके कारण बैंक के मार्केट कैप में करीब 6000 करोड़ का नुकसान देखने को मिला। 
विज्ञापन


4.3 करोड़ शेयरों की आधे घंटे में हुई खरीद
शेयर बाजार खुलने के आधे घंटे के भीतर बैंक के 4.3 करोड़ से अधिक शेयरों की खरीद देखने को मिली, जिसमें से 3.95 शेयर अकेले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर खरीदे गए। इससे पीएनबी का मार्केट कैप 39223 करोड़ रुपये से घटकर 32357.76 करोड़ रुपये रह गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायमंड कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट
पीएनबी के अलावा डायमंड कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली सबसे ज्यादा बुरा हाल गीतांजलि जेम्स के शेयरों में देखने को मिला, जिसका शेयर 12.06 फीसदी गिर गया। वहीं पीसी ज्वेलर्स (4.92 फीसदी), एसआरएस (4 फीसदी), कनानी इंडस्ट्रीज (3.23 फीसदी) और थंगामयिल ज्वेलरी (2.67 फीसदी) में भी गिरावट देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed