फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market will affect from YES Bank Crisis Coronavirus and these factors in coming week

आगामी सप्ताह यस बैंक संकट-कोरोनावायरस से प्रभावित होगा भारतीय शेयर बाजार

Sun, 08 Mar 2020 03:05 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 08 Mar 2020 03:05 PM IST
सार

आगामी सप्ताह होली के अवकाश के चलते 10 अप्रैल 2020 को बाजार बंद रहेगा। अगले हफ्ते निवेशकों की नजर यस बैंक संकट और कोरोनावायरस पर रहेगी है। इन दोनों के कारण कारोबारी धारणा पर असर पड़ा है।

विज्ञापन
share market will affect from YES Bank Crisis Coronavirus and these factors in coming week
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साथ ही अगले सप्ताह कई आर्थिक आंकड़े भी जारी होने हैं। जैसे औद्योगिक उत्पादन और खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े। ये बृहस्पतिवार को जारी होंगे। वहीं थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़े शुक्रवार को जारी होंगे।

विज्ञापन


इस संदर्भ में सैमको सिक्योरिटीज एंड स्टॉकनोट के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिमीत मोदी ने कहा कि, 'उतार-चढ़ाव और मौजूदा माहौल के कारण आशंका को देखते हुए निवेशक वित्तीय संकट (यस बैंक और कोरोनावायरस) को लेकर चीजें साफ होने तक बाजार से दूर रह सकते हैं और निवेश घटा सकते हैं।' उन्होंने कहा कि निवेश को लेकर रूचि कम होने और सक्रिय निवेशकों की गतिविधियां कम होने से बाजार नीचे रहने की संभावना है।
विज्ञापन


वहीं मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि, 'कोरोनावायरस और यस बैंक संकट और इसके वित्तीय प्रणाली पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे सप्ताह तीव्र गिरावट रही। आगामी सप्ताह बाजार में दबाव और उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह में उतार-चढ़ाव के कारण भी उठा-पटक बढ़ सकती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह 720.67 अंक टूटा सेंसेक्स 
मालूम हो कि पिछले सप्ताह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 720.67 अंक यानी 1.88 फीसदी लुढ़का। यस बैंक पर नियामकीय पाबंदियों के कारण शुक्रवार को एक ही दिन में चौतरफा लिवाली के कारण सेंसेक्स 894 अंक टूटा। रिजर्व बैंक के यस बैंक पर पाबंदी के बाद बैंक का शेयर शुक्रवार को 55 फीसदी से अधिक नीचे आया। केंद्रीय बैंक ने एक महीने में प्रति खाते 50,000 रुपये की निकासी की सीमा लगाई है और उसके निदेशक मंडल को हटाकर दूसरे बोर्ड को नियुक्त किया है। इस बीच, प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया। 


शेयर खान बाय बीएनपी परिबा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमुख (पूंजी बाजार रणनीति एवं निवेश) गौरव दुआ ने कहा कि, 'एक और बैंक संकट में फंसा है। इस बार निजी क्षेत्र का प्रमुख बैंक यस बैंक है। हालांकि आरबीआई ने कदम उठाया है, लेकिन पहले से कमजोर धारणा पर और असर पड़ा है।' उन्होंने कहा, 'भारतीय वित्तीय क्षेत्र में बार-बार समस्याएं सामने आने से विदेशी निवेशकों को गलत संदेश गया है। निकट भविष्य में एक नकारात्मक रुख देखने को मिल सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed