फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market updates sensex nifty opening in green mark

RBI के एलान का शेयर बाजार पर असर, बढ़त पर कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी

Fri, 17 Apr 2020 02:36 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Apr 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
share market updates sensex nifty opening in green mark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 1069.43 अंक यानी 3.49 फीसदी की बढ़त के साथ 31672.04 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 297.60 अंक यानी 3.31 फीसदी की बढ़त के साथ 9290.40 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.33 PM -
बीएसई के सेंसेक्स में 67.93 अंकों की तेजी देखी जा रही है और यह 31270.54 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही निफ्टी 190.65 अंकों की बढ़त के बाद 9183.45 के स्तर पर है।
विज्ञापन

1.27 PM - सेंसेक्स 476.08 अंक यानी 1.56 फीसदी की बढ़त के बाद 31078.69 के स्तर पर और निफ्टी 125.10 अंक यानी 1.39 फीसदी की बढ़त के साथ 9117.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12.43 PM - बीएसई का सेंसेक्स 488.61 अंकों की बढ़त के बाद 31,091.22 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी में 131.50 अंकों की बढ़त देखी गई और यह 9124.30 के स्तर पर है।
11.43 AM - सेंसेक्स 621.89 अंक (2.03 फीसदी) की तेजी के साथ 31,224.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 171.60 अंक (1.91 फीसदी) की बढ़त के बाद 9164.40 के स्तर पर है।




आरबीआई गवर्नर ने किए एलान
कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था को नुकसान से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़े एलान किए। रिवर्स रेपो रेट 0.25 फीसदी से घटाकर 3.75 फीसदी कर दी गई। आरबीआई ने TLTRO 2.0 की शुरुआत 50 हजार करोड़ रुपये से की है। जरूरत पड़ने पर इसे 50 हजार करोड़ से ज्यादा भी बढ़ाया जा सकता है। टीएलटीआरओ 2 के तहत आरबीआई ने एमएफआई और एनबीएफसी को 50 हजार करोड़ रुपये की मदद का एलान किया।

दुनियाभर के बाजारों में बढ़त
वैश्विक बाजारों में आई तेजी से घरेलू शेयर बाजार में बढ़त देखी गई है। गुरुवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 33.33 अंक ऊपर 23,537.70 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.66 फीसदी बढ़त के साथ 139.19 अंक ऊपर 8,532.36 पर बंद हुआ। वहीं एसएंडपी 0.58 फीसदी बढ़त के साथ 16.19 पॉइंट ऊपर 2,799.55 पर बंद हुआ। हालांकि फ्रांस, कनाडा के बाजरों में गिरावट देखी गई और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.79 फीसदी बढ़त के 22.35 अंक ऊपर 2,842.28 पर बंद हुआ।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, वेदांता लिमिटेड, एसबीआई और बजाज फिन्सर्व शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, मीडिया, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मेटल, फार्मा, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 1054.07 अंक यानी 3.44 फीसदी की बढ़त के बाद 31656.68 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 330.45 अंक यानी 3.68 फीसदी की बढ़त के बाद 9323.45 के स्तर पर था। 


पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 290.73 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 30089.08 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 76.15 अंक यानी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 8849.15 के स्तर पर खुला था। 

गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 222.80 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 30602.61 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 67.50 अंक यानी 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 8992.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed