फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market updates on wednesday 21 Feb

शेयर बाजार में दिखी बढ़त, सेंसेक्स में 110 अंकों की तेजी, रुपये में दिखी 11 पैसे की गिरावट

Wed, 21 Feb 2018 09:41 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Feb 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
share market updates on wednesday 21 Feb
sensex

बुधवार को हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत देखने को मिली। वहीं रुपया 11 पैसे की कमजोरी के साथ खुला।

विज्ञापन


एशियाई मार्केट का दिखा असर
सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही में बढ़त देखी गई। एशियाई बाजारों के मजबूती का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। सेंसेक्स 110 अंक बढ़कर 33814 पर खुला। वहीं निफ्टी भी 66 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 10426 पर खुला। आज के कारोबार में पीएसयू बैंकों समेत सभी इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। 
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 140 अंक यानि 0.6 फीसदी बढ़कर 22064.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 346 अंकों की जोरदार बढ़त के साथ 31220.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एसजीएक्स निफ्टी 77 अंक यानि 0.75 फीसदी की बढ़त के साथ 10405.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


11 पैसे की कमजोरी के साथ खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी बढ़ती नजर आ रही है और रुपया आज 11 पैसे टूटकर 64.90 के स्तर पर खुला है। रुपये में कल भी भारी गिरावट देखने को मिली थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 58 पैसे टूटकर 64.79 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed