फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Update Today Stock market Nifty 50 Share Price Sensex Latest News in Hindi

Share Market: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट से छह दिनों की तेजी थमी; आईटी और बैंक शेयर लुढ़के

Fri, 22 Aug 2025 09:30 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 22 Aug 2025 09:30 AM IST
सार

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन  गिरावट दर्ज की गई। बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 262.05 अंक गिरकर 81,738.66 पर और निफ्टी 81.55 अंक गिरकर 25,002.20 पर आ गया। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे गिरकर 87.33 पर खुला।

विज्ञापन
Share Market Update Today Stock market Nifty 50 Share Price Sensex Latest News in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आईटी और बैंक शेयरों की गिरावट की वजह से लगभग एक सप्ताह की तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 262.05 अंक गिरकर 81,738.66 पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 81.55 अंक गिरकर 25,002.20 पर आ गया। फिलहाल सेंसेक्स करीब 400 और निफ्टी 100 से ज्यादा अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। गुरुवार तक छह दिनों की तेजी में बीएसई बेंचमार्क 1,765 अंक या 2.14 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि निफ्टी 596 अंक या 2.4 प्रतिशत चढ़ा।

विज्ञापन


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स की कंपनियों में एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में रहे। हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो हरे निशान पर दिखाई दिए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 1,246.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसई के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, 'ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाए जाने से बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिससे पिछले छह दिनों की तेजी पर अंकुश लगेगा।'

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में कारोबार कर रहे थे, जबकि जापान का निक्केई 225 सूचकांक कमजोर रहा। अमेरिकी बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत गिरकर 67.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

बीते दिन का हाल
इससे पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 142.87 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 82,000.71 पर बंद हुआ था। निफ्टी 33.20 अंक या 0.13 प्रतिशत बढ़कर 25,083.75 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed