फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Update Today Sensex GIFT Nifty Positive Flat Start Stock Market  News in Hindi

Share Market Opening Bell: शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी

Thu, 13 Feb 2025 09:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 13 Feb 2025 09:48 AM IST
सार

घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.08 अंक चढ़कर 76,385.16 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 69.8 अंक की बढ़त के साथ 23,115.05 अंक पर रहा।

विज्ञापन
Share Market Update Today Sensex GIFT Nifty Positive Flat Start Stock Market  News in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लगातार गिरावट की मार झेल रहे निवेशकों के लिए गुरुवार की सुबह राहत भरी खबर लेकर आई। शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। इस दौरान सेंसेक्स 214.08 अंक बढ़कर 76,385.16 अंक पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 69.8 अंक चढ़कर 23,115.05 अंक पर पहुंचा। इसके साथ ही रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.85 डॉलर पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,969.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी रही बाजार की चाल
घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 214.08 अंक चढ़कर 76,385.16 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 69.8 अंक की बढ़त के साथ 23,115.05 अंक पर रहा।


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। टेक महिंद्रा, टाइटन, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और टाटा मोटर्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

रुपया शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत
रुपया गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.81 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये पर दबाव कम हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.82 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 86.81 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.95 पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed