फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market update sensex nifty opening in green mark on wednesday

लगातार तीसरे दिन बढ़त पर खुला बाजार, 32500 के ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Wed, 29 Apr 2020 02:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Apr 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
share market update sensex nifty opening in green mark on wednesday
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त पर खुला। आज सुबह 9.16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 200.52 अंक ऊपर 32315.04 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.60 फीसदी की तेजी के साथ 56.70 अंक ऊपर 9437.60 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिनभर के अपडेट्स
2.30 PM -
1.79 फीसदी यानी 574.79 अंक ऊपर सेंसेक्स 32689.31 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी 161.50 अंकों की तेजी के साथ 9542.40 के स्तर पर है।
विज्ञापन

1.14 PM - सेंसेक्स में 436.16 अंकों का उछाल देखा गया और यह 32550.68 पर पहुंच गया है। निफ्टी 122.65 अंकों के उछाल के बाद 9503.55 के स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

12.07 PM - बीएसई का सेंसेक्स 328.33 अंकों की तेजी के बाद 32442.85 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 1.09 फीसदी (102.25 अंक) की बढ़त के बाद 9483.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
11.11 AM - 333.38 अंक बढ़कर सेंसेक्स 32447.90 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी एक फीसदी यानी 94.05 अंकों के उछाल के बाद 9474.95 के स्तर पर है।
9.45 AM - सेंसेक्स 255.67 अंकों की तेजी के साथ 32370.19 पर और निफ्टी 75.95 अंकों की बढ़त के साथ 9456.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

वैश्विक बाजारों का हाल
मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। अमेरिका का बाजार डाउ जोंस 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 32.23 अंक नीचे 24,101.60 पर बंद हुआ। नैस्डैक 1.40 फीसदी गिरावट के साथ 122.43 अंक नीचे 8,607.73 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.52 फीसदी गिरावट के साथ 15.09 अंक नीचे 2,863.39 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.59 फीसदी बढ़त के साथ 16.62 अंक ऊपर 2,826.64 पर बंद हुआ था। वहीं फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

इन कारकों से भी प्रभावित हुआ बाजार
निवेशकों को अमेरिका के फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति का इंतजार है। इसके अलावा वैश्विक स्तर पर धीरे-धीरे लॉकडाउन खत्म होने की उम्मीद से भी निवेशकों की धारणा मजबूत दिख रही है। बंद खत्म होने से आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी। 

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 122.15 करोड़ रुपये की बिकवाली की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल भाव 3.52 फीसदी बढ़कर 23.54 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, जी लिमिटेड, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, ब्रिटानिया, गेल, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और बीपीसीएल के शेयर की शुरुआत तेजी के साथ हुई। वहीं एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंफ्राटेल, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, डॉक्टर रेड्डी, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक और प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, फार्मा, रियल्टी, मेटल, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 196.52 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के बाद 32311.04 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 27.70 अंक यानी 0.30 फीसदी की तेजी के बाद 9408.60 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार 
पिछले कारोबारी दिन भी शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 298.34 अंक ऊपर 32041.42 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 91.25 अंक ऊपर 9373.55 के स्तर पर खुला था।



मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 371.44 अंक यानी 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 32114.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 98.60 अंक यानी 1.06 फीसदी की तेजी के साथ 9380.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed