{"_id":"5ea7aa0e9f780525c72d75c1","slug":"share-market-update-sensex-nifty-high-for-second-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में जारी उतार-चढ़ाव, शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे कमजोर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बाजार में जारी उतार-चढ़ाव, शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे कमजोर
Tue, 28 Apr 2020 02:37 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 28 Apr 2020 02:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन बढ़त पर खुला। आज सुबह 9.16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स की शुरुआत 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 298.34 अंक ऊपर 32041.42 के स्तर पर हुई। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 91.25 अंक ऊपर 9373.55 के स्तर पर खुला।
विज्ञापन
दिनभर के अपडेट्स
2.34 PM - सेंसेक्स 1 फीसदी की तेजी के साथ 316.54 अंक ऊपर 32059.62 के स्तर पर और निफ्टी 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 84.65 अंक ऊपर 9366.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
1.59 PM - बीएसई का सेंसेक्स 226.30 अंक उछलकर 31969.38 के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं निफ्टी 64.65 अंक बढ़कर 9346.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
12.51 PM - सेंसेक्स 139.22 अंक यानी 0.44 फीसदी की बढ़त के बाद 31882.30 के स्तर पर है। निफ्टी 41.15 अंक की तेजी के साथ 9323.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
11.54 AM - घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। सेंसेक्स 146.82 अंकों की तेजी ते साथ 31889.90 के स्तर पर और निफ्टी 43.25 अंक बढ़कर 9325.55 के स्तर पर है।
10.41 AM - शेयर बाजार में मामूली बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स 52.19 अंक (0.16 फीसदी) बढ़कर 31795.27 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 8.95 अंक (0.10 फीसदी) की तेजी के बाद 9291.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
9.45 AM - शेयर बाजार सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 74.68 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 31817.76 के स्तर पर है। वहीं निफ्टी 6.35 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 9275.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे कमजोर
शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 15 पैसे टूटकर 76.40 पर खुला। मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर के अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होने का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा है। साथ ही घरेलू शेयर बाजारों के उतार-चढ़ाव भरे रुख ने भी निवेशकों की धारणा प्रभावित की है। इसके अलावा देश में कोरोना वायरस के मरीजों की बढ़ती संख्या ने भी रुपये पर दबाव बढ़ाया है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.33 पर खुला और जल्द ही इसमें और गिरावट देखी गयी। सुबह के कारोबार में यह पिछले बंद के मुकाबले 15 पैसे टूटकर 76.40 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा है। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 76.25 पर बंद हुआ था।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें तो आज एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, यूपीएल, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम, एचडीएफसी, श्री सीमेंट, इंफ्राटेल और टेक महिंद्रा के शेयर की शुरुआत तेजी के साथ हुई। वहीं एनटीपीसी, ओएनजीसी, वेदांता लिमिटेड, आईटीसी भारती एयरटेल और विप्रो के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, फार्मा, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल, आईटी, ऑटो, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 358.83 अंक यानी 1.19 फीसदी की बढ़त के बाद 32101.91 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 107.50 अंक यानी 1.16 फीसदी की तेजी के बाद 9389.80 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 513.21 अंक यानी 1.64 फीसदी की तेजी के साथ 31840.43 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 125.05 अंक यानी 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ 9279.45 के स्तर पर खुला था।
सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को म्यूचुअल फंड पर तरलता दबाव को कम करने के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक ने 50,000 करोड़ रुपये की विशेष लिक्विडिटी सुविधा की घोषणा की थी, जिससे शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 415.86 अंक यानी 1.33 फीसदी की बढ़त के साथ 31743.08 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 127.90 अंक यानी 1.40 फीसदी की तेजी के साथ 9282.30 के स्तर पर बंद हुआ था।