फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market update sensex closing bell share market closing sensex nifty

Share Market Update: एक महीने के निचले स्तर पर फिसला बाजार, सेंसेक्स 635 अंक टूटा, निफ्टी 18200 के नीचे

Wed, 21 Dec 2022 06:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 21 Dec 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
share market update sensex closing bell share market closing sensex nifty
शेयर बाजार - फोटो : iStock

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान पर खुलने के बावजूद बाजार में बिकवाली दिखी और दिन का कारोबार खत्म होते-होते यह एक महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को सेंसेक्स सेंसेक्स 635 अंकों की गिरावट के साथ 61067 पर और निफ्टी 186 अंकों की गिरावट के साथ 18199 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में 741 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 42617 पर बंद हुआ। सबसे अधिक गिरावट मिडकैप शेयरों में दिखी और ये शेयर 1.58 फीसदी तक टूटे। हालांकि बाजार में फार्मा, हेल्थकेयर और आईटी इंडेक्स में मजबूती दिखी। फार्मा इंडेक्स में 2.39 फीसदी, हेल्थकेयर इंडेक्स में 2.67 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.53 प्रतिशत की तेजी रही। बुधवार के कारोबारी सेशन में बाजार में सनफार्मा, एचसीएल, टीसीएस, टेक महिंद्रा और नेस्ले इंडिया टॉप गेनर्स रहे, जबकि इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी और अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे ज्यादा गिरावट दिखी। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे टूटकर 82.80 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन

# सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 
विज्ञापन
विज्ञापन

# निफ्टी के अलग-अलग सेक्टरों में इस ढंग से हुआ कारोबार 
विज्ञापन

# चीन में कोविड के बढ़ते मामलों से बाजार में चिंता बढ़ी

एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड एस. रंगनाथन ने कहा, "बेंचमार्क इंडेक्स चीन और अन्य जगहों पर कोविड के बढ़ते मामलों से डर के कारण फिर से लुढ़क गए, लेकिन आज की गिरावट प्रतिभागियों के लिए अधिक ध्यान देने वाले रहे क्योंकि स्क्रीन पर लाल रंग पैथोलॉजी लैब्स, अस्पतालों और कोविड से संबंधित दवाओं में शामिल फार्मा काउंटरों को छोड़कर सभी जगह छा गए। हेल्थकेयर और आईटी इंडेक्स को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल रंग में बंद हुए। बेंचमार्क इंडेक्स हरे रंग में खुलने के बावजूद दोपहर के कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक टूट गए। इससे पहले विकसित देशों के बाजारों में हरे निशान पर कारोबार हुआ था।"

# फार्मा सेक्टर के स्टॉक्स में दिखी मजबूती, आईटी सेक्टर में भी हुई खरीदारी

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर के अनुसार "बियर्स ने घरेलू बाजार में कहर बरपाना जारी रखा, जबकि वॉल स्ट्रीट ने यूएस जीडीपी नंबर जारी होने से पहले अपने नुकसान को थोड़ा कम किया। बाजार में सभी सेक्टर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। सिर्फ फार्मा स्टॉक वैश्विक कोविड प्रकोप के नए डर के कारण हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। आईटी स्टॉक्स में भी खरीदारी दिखी। बाजार केंद्रीय बैंक की विचार प्रक्रिया पर अधिक स्पष्टता के लिए आरबीआई की बैठक के मिनटों के जारी होने पर नजर रहेगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed