फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Update GIFT Nifty Positive Start Sensex Stock Market Details in Hindi

Share Market: शेयर बाजार में लौटी खरीदारी; सेंसेक्स 1200 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,650 के पार

Tue, 04 Feb 2025 09:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 04 Feb 2025 09:49 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मैक्सिको और कनाडा पर शुल्क बढ़ोतरी को लागू करने की प्रक्रिया को एक महीने टालने के बाद एशियाई बाजारों में सुधार देखने को मिला। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई।

विज्ञापन
Share Market Update GIFT Nifty Positive Start Sensex Stock Market Details in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी खरीदारी हुई। हरे निशान पर शुरुआत के बाद प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक दिनभर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखे। दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर सेंसेक्स 1,173.68 (1.52%) अंकों की बढ़त के साथ 78,360.42 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 324.41 (1.39%) अंक चढ़कर 23,685.45 के पार चला गया।

विज्ञापन


इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चीन, कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ लगाए जाने सहमा बाजार मंगलवार को हरे निशान पर खुला। कनाडा और मैक्सिको को ट्रंप की ओर से दी गई राहत के बाद घरेलू शेयर बाजार में हरियाली लौटी। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 552.6 अंक उछलकर 77,739.34 अंक पर आ गया, जबकि निफ्टी 173.15 अंक चढ़कर 23,534.20 अंक पर पहुंच गया। इसके अलावा रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.98 डॉलर पर आ गया। बीते दिन यह रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,958.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर



ऐसी रही बाजार की चाल
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मैक्सिको और कनाडा पर शुल्क बढ़ोतरी को लागू करने की प्रक्रिया को एक महीने टालने के बाद एशियाई बाजारों में सुधार देखने को मिला। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 552.6 अंक चढ़कर 77,739.34 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 173.15 अंक की बढ़त के साथ 23,534.20 अंक पर रहा।


किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा मोटर्स, लार्सन एंड टूब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में सबसे अधिक तेजी आई। पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, नेस्ले और एशियन पेंट्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल 
एशियाई बाजारों में जापान के निक्की, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग में भी तेजी रही। अमेरिकी बाजार सोमवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की बढ़त के साथ उबरा
रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की बढ़त के साथ 86.98 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.98 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 13 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को 49 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.11 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed