फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Update GIFT Nifty Negative Start Sensex Stock Market Details in Hindi

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट जारी; सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का, निफ्टी भी फिसला

Tue, 18 Feb 2025 09:37 AM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डायरी, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 18 Feb 2025 09:37 AM IST
सार

घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होना इसकी मुख्य वजह रही।

विज्ञापन
Share Market Update GIFT Nifty Negative Start Sensex Stock Market Details in Hindi
Share Market - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 201.44 अंक गिरकर 75,795.42  अंक पर आ गया। ऐसे ही निफ्टी 82.65 अंक गिरकर 22,876.85 अंक पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,937.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इसके अलावा शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे गिरकर 86.96 डॉलर पर आ गया।

विज्ञापन

सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

 

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
विज्ञापन


अब गिरावट की वजह क्या?
घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित होना इसकी मुख्य वजह रही।


शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.44 अंक की गिरावट के साथ 75,795.42 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 82.65 अंक फिसलकर 22,876.85 अंक पर रहा।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में मुख्य रूप से टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और टाटा मोटर्स के शेयर घाटे में रहे। वहीं, टेक महिंद्रा, मारुति, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीए) के शेयर लाभ में रहे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे। सोमवार को 'राष्ट्रपति दिवस' के उपलक्ष्य में अमेरिकी बाजार बंद रहे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे गिरकर 86.96 पर आ गया। यह गिरावट विदेशी कोषों की लगातार निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के चलते आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 86.94 पर खुला और फिर गिरकर 86.96 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट दर्शाता है। सोमवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे कमजोर होकर 86.88 पर बंद हुआ था।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed