{"_id":"5b239a6a4f1c1baf6e8b83b0","slug":"share-market-up-on-closing-friday-15-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी शेयरों की मजबूती से शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद, 330 रुपये चढ़ा सोना, चांदी 42000 पार","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
आईटी शेयरों की मजबूती से शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद, 330 रुपये चढ़ा सोना, चांदी 42000 पार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jun 2018 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खराब शुरुआत के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली और यह बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं सराफा बाजार में सोने-चांदी में चमक देखने को मिली। सोना 330 रुपये और चांदी 450 रुपये बढ़ कर बंद हुआ।
विज्ञापन
टीसीएस के बूते आज आखिरी घंटे में बाजार में रिकवरी देखने को मिली। आज इंफोसिस सहित पूरे आईटी सेक्टर में रौनक रही। आखिरी घंटो में निचले स्तरों से सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त आई।
विज्ञापन
सेंसेक्स 22.32 अंक की मामूली बढ़त के साथ 35,622.14 के स्तर पर और निफ्टी करीब 10 अंक बढ़कर 10,817.70 के स्तर पर बंद हुआ है। दिग्गज शेयरों के साथ ही आज स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में भी सुस्ती देखने को मिली।
विज्ञापन
32 हजार के पार बंद हुआ सोना
विदेशों में मजबूत संकेतों व स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से आग्रही खरीदारी से सोना 330 रुपये चढ़ा। शुक्रवार को सराफा बाजार में आई तेजी से सोना 32,190 रुपये प्रति दस ग्राम जा पहुंचा। वहीं सिक्का निर्माताओं व औद्योगिक इकाइयों से उठाव के कारण चांदी 450 रुपये की उछाल के साथ 42,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।
बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशों में मजबूत रुझान के अलावा अमेरिका व चीन के बीच व्यापार युद्ध की आशंका के कारण डॉलर कमजोर हुआ है। साथ ही घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण निर्माताओं की ओर से हुई तेज खरीदारी से सोना व चांदी मजबूत हुए हैं। न्यूयार्क के सराफा बाजार में बीते बृहस्पतिवार को सोना 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 1,301.90 डॉलर प्रति औंस व चांदी 0.74 फीसदी की मजबूती से 17.13 डॉलर प्रति औंस पर देखा गया।
वहीं विशेषज्ञों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपये से पीली धातु का आयात महंगा हुआ है, जिसने सोने के चढ़ते भाव का समर्थन किया। देश की राजधानी में 99.9 व 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 330 रुपये बढ़कर क्रमश: 32,190 रुपये व 32,040 रुपये प्रति दस ग्राम रही।