फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market up by 400 points on thursday 5 april

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 400 अंक का उछाल

Thu, 05 Apr 2018 09:56 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Apr 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
share market up by 400 points on thursday 5 april
sensex

रिजर्व बैंक द्वारा मॉनेटरी पॉलिसी की घोषणा से पहले और ग्लोबल मार्केट्स से मिले पॉजिटिव संकेतों के चलते शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। हालांकि उम्मीद है कि रिजर्व बैंक रेपो रेट में किसी तरह की कोई कमी नहीं करेगा सेंसेक्स 400 अंक और निफ्टी 100 अंकों की तेजी के साथ खुला। वहीं रुपया में भी 12 पैसे की मजबूती देखने को मिली। 

विज्ञापन


घटा ट्रेड वॉर का असर
शेयर बाजार में अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर का असर कम होने से वैश्विक बाजार भी तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 33382 और निफ्टी 10245 पर कारोबार करते हुए देखा गया। बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। बैंक निफ्टी 1.2 फीसदी की उछाल के साथ 24,400 के पार निकल गया है।
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में इंडियन होटल्स, पेज इंडस्ट्रीज, आईडीबीआई बैंक और जिंदल स्टील 3.2-2.6 फीसदी तक उछले हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में वक्रांगी, रिलायंस पावर, जिलेट इंडिया और बजाज होल्डिंग्स 5-0.2 फीसदी तक गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में 12 पैसे की मजबूती
रुपये में आज मजबूती लौटी है। डॉलर के मुकाबले आज 12 पैसे की बढ़त के साथ 65.03 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबार में रुपया 14 पैसे टूटकर 65.15 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed