फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market up by 110 points on tuesday 10 april

शेयर बाजार में दिखी तेज शुरुआत, सेंसेक्स में 110 अंकों की बढ़ोतरी, रुपया में 15 पैसे की मजबूती

Tue, 10 Apr 2018 09:49 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
share market up by 110 points on tuesday 10 april
sensex

मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले। वहीं रुपये में भी बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 110 अंकों की मजबूती के साथ 33898 पर और निफ्टी 32 अंकों की तेजी के साथ 10411 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया।

विज्ञापन


मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी तक उछला है।
विज्ञापन


बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.52 फीसदी बढ़ा है। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.50 फीसदी की तेजी आई है।

मिडकैप शेयरों में एमफेसिस, नेशनल एल्युमीनियम, डिविस लैब, क्रॉम्पटन, गोदरेज एग्रोवेट, रिलायंस कैपिटल, रिलायंस इंफ्रा, एनबीसीसी, जिंदल स्टील, ओबेरॉय रियल्टी, एलटीआई, सेल, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 1.25-6.68 फीसदी तक बढ़े हैं। हालांकि वक्रांगी, जीएसके कंज्यूमर, एयूबैंक, बायरकॉर्प, अपोलो हॉस्पिटल, बजाज होल्डिंग 4.98-0.29 फीसदी तक गिरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


64.87 पर खुला भारतीय रुपया
रुपये में रिकवरी आई है है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 15 पैसे बढ़त के साथ 64.87 के स्तर पर खुला है। कल रुपये में कमजोरी देखने के मिली थी और डॉलर की कीमत फिर से 65 रुपये के पार चली गई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 6 पैसे की गिरावट के साथ 65.02 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed