फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market up by 100 points on wednesday 13 march

शेयर बाजार में 100 अंकों की तेजी, आठ फीसदी तक गिरे हवाई कंपनियों के शेयर

Wed, 13 Mar 2019 10:53 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 13 Mar 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
share market up by 100 points on wednesday 13 march

शेयर बाजार में बुधवार को तेजी का माहौल बरकरार रहा। हालांकि हवाई कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बोइंग की बढ़ी मुश्किलों का अमेरिकी बाजारों पर असर दिखा है, कल के कारोबार में डाओ करीब 100 अंक टूटकर बंद हुआ है। वहीं रुपया में कमजोरी के बाद संभलता हुआ दिखा।

विज्ञापन


सेंसेक्स 105 अंक की मजबूती के साथ 37640 के स्तर पर और निफ्टी 14.10 अंक की बढ़त के साथ 11315 के आसपास कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, हीरोमोटकॉर्प, रिलायंस जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी, जबकि सनफॉर्मा, टीसीएस, कोल इंडिया, भारतीय एयरटेल, टाटा मोटर्स, एटीपीसी, एनजीसी, टाटा स्टील, स्पाइसजेट और जेट एयरवेज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


निफ्टी का प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.62 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.12 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। इसके चलते बैंक निफ्टी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 28651.50 के स्तर पर दिख रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे घटकर 69.74 के स्तर पर खुला है। लेकिन कमजोर खुलने के बाद रुपये में फिर मजबूती आती दिख रही है। फिलहाल रुपया 69.65 के स्तर पर नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed