{"_id":"5c8893e5bdec22145b20da90","slug":"share-market-up-by-100-points-on-wednesday-13-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में 100 अंकों की तेजी, आठ फीसदी तक गिरे हवाई कंपनियों के शेयर","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में 100 अंकों की तेजी, आठ फीसदी तक गिरे हवाई कंपनियों के शेयर
Wed, 13 Mar 2019 10:53 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में बुधवार को तेजी का माहौल बरकरार रहा। हालांकि हवाई कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। बोइंग की बढ़ी मुश्किलों का अमेरिकी बाजारों पर असर दिखा है, कल के कारोबार में डाओ करीब 100 अंक टूटकर बंद हुआ है। वहीं रुपया में कमजोरी के बाद संभलता हुआ दिखा।
विज्ञापन
सेंसेक्स 105 अंक की मजबूती के साथ 37640 के स्तर पर और निफ्टी 14.10 अंक की बढ़त के साथ 11315 के आसपास कारोबार कर रहा है। शेयर बाजार में एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, हीरोमोटकॉर्प, रिलायंस जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी दिखी, जबकि सनफॉर्मा, टीसीएस, कोल इंडिया, भारतीय एयरटेल, टाटा मोटर्स, एटीपीसी, एनजीसी, टाटा स्टील, स्पाइसजेट और जेट एयरवेज के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
निफ्टी का प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.62 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.12 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। इसके चलते बैंक निफ्टी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 28651.50 के स्तर पर दिख रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 4 पैसे घटकर 69.74 के स्तर पर खुला है। लेकिन कमजोर खुलने के बाद रुपये में फिर मजबूती आती दिख रही है। फिलहाल रुपया 69.65 के स्तर पर नजर आ रहा है।
विज्ञापन